Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। आज से 9 दिन के लिए कृषि उपज व सब्जी मंडी बंद रहने की सूचना से शुक्रवार को सिटी स्थित सब्जी मंडी में लहसुन व प्याज की बंपर आवक हुई। करीब 8 हजार कट्टे की आवक होने से सड़क जाम हो गई, लोगों को परेशानी हुई। सिटी स्थित उप कृषि मंडी के परिसर में संचालित सब्जी मंडी में शुक्रवार को 2 हजार कट्टे प्याज व 6 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। मंडी समिति के महेश शर्मा ने बताया कि प्याज अधिकतम ₹1100 प्रति क्विंटल तथा लहसुन अधिकतम ₹5900 प्रति क्विंटल के भाव बिका। उधर 4 अप्रैल तक कृषि उपज मंडी सब्जी मंडी बंद रहने के चलते सब्जी-मंडी में लहसुन और प्याज की बंपर आवक हुई। वाहनों की भरमार से रायपुर पहुंच मार्ग बाधित रहा तथा लोगों को भारी परेशानी हुई। इसी इलाके में रहने वाले रहवासियों ने सब्जी-मंडी में आने वाले वाहनों की कतार रायपुर मार्ग पर प्रशासन द्वारा लगवाने पर आपत्ति लेते हुए कहा कि पुलिस थाना स्टाफ द्वारा पुलिस कॉलोनी के सामने वर्षों से लग रही वाहनों की कतार को अब रायपुर पहुंच मार्ग पर डाइवर्ट करा दिया है, जिससे इस इलाके के रहवासी परेशान है, तथा स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है।

Category

🗞
News

Recommended