Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पट्टी कोतवाली के सामने शव रखकर लगाया जाम 1 सप्ताह पूर्व मारपीट में गंभीर रूप से घायल का वृद्ध कोमा में था इलाज के दौरान मौत पट्टी कोतवाली क्षेत्र के औराईन गांव मैं 1 सप्ताह पूर्व शौच को जा रहा वृद्ध को अकेले पाकर गांव के 5 लोगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया था गंभीर हालत में वृद्ध का इलाज स्वरूपरानी में चल रहा था आज इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने कोतवाली के सामने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के औराइन गांव में बीते 19 मार्च को सुबह देवनारायण तिवारी 60 वर्ष शौच के लिए पानी लेकर जा रहे थे जैसे ही कुछ दूर पहुंचे थे एकाएक गांव के जनार्दन कृष्ण कुमार अंकित अंबुज सौरभ हमलावर हो गए लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध को अधमरा कर दिए घायल अवस्था में देवनारायण को कोतवाली पट्टी लाया गया जहां से इन्हें सीएससी पट्टी भेजा गया सीएससी पट्टी से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रिफर किया वहां भी हालत गंभीर देखते हुए इन्हें इलाज के लिए प्रयागराज स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती किया गया ये कोमा में थे जहां उनका इलाज चल रहा था आज इलाज के दौरान इनकी आज मौत हो गई। 

Category

🗞
News

Recommended