Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने मोहन बड़ोदिया तहसील को आदर्श तहसील बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की निगरानी में क्रियान्वित किया जायेगा। अभियान के क्रियान्वयन के लिए चार समूह बनाए गए हैं। प्रथम समूह के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शैली कनाश को दल प्रभारी बनाया गया है। समूह दो के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है। तीसरे समूह के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा को दल प्रभारी बनाया गया है। चौंथे समूह के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री साहब लाल सोलंकी को दल प्रभारी बनाया गया है। दल प्रभारी के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षण व पटवारी अभियान के अंतर्गत आवंटित पटवारी हल्कों के समस्त राजस्व संबंधी कार्यों को पूर्ण कराने के लिए उत्तरदायी बनाया है।

Category

🗞
News

Recommended