Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र में एक अप्रैल से 31 मई तक अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। अभियान में राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के दल बनाकर ग्राम आवंटित किये हैं। अधिकारी इन ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। राजस्व संबंधी उनकी समस्याओं के आवेदन आदि पर तत्काल कार्रवाई कर समाधान करेंगे। इसी तरह का अभियान पूर्व में गुलाना तहसील क्षेत्र में भी चलाया जा चुका है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी समय-समय पर ग्रामों का भ्रमण करेंगे तथा कार्ययोजना का क्रियान्वयन कराएंगे। कलेक्टर ने बताया कि प्रति सोमवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

Category

🗞
News

Recommended