Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। सुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र में सोयाबीन प्लांट के सामने आयोजित पार्टी में शामिल नहीं करने की बात को लेकर दो युवको ने झगड़ा कर लिया। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हेमंत पुष्पद निवासी सुजालपुर सिटी ने दिलीप जाटव और राहुल जाटव निवासी रायकन पुरा शुजालपुर सिटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हेमंत ने बताया कि परिवार के लोगों के साथ उनकी पारिवारिक पार्टी चल रही थी। जिसमें शामिल नहीं किए जाने की बात को लेकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended