Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कप्‍तान रहे स्‍टीव स्‍मिथ क्‍या फिर से टीम के कप्‍तान बनने जा रहे हैं. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) बोर्ड के कुछ सदस्य बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दोबारा से राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाने के लिए एकमत हैं. मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आने के बाद स्‍टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया था. स्‍टीव स्मिथ ने भी हाल ही में कहा था कि वह फिर से टीम की कप्तानी संभालना चाहते हैं. एबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्‍टीव स्मिथ को फिर से कप्तान बनाने की योजना पर आगामी एजेंडा में चर्चा की जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी तौर पर एबीसी का मानना है कि बोर्ड में इसे लेकर कुछ सदस्य एकमत हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended