Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लाप पर अदैयता प्रमाण पत्र जारी करने पर पैसा वसूलने का वीडियो हुआ वायरल।ब्लॉक पर जिला पंचायत का काउंटर ना होने से प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रत्यासी दिखे परेशान। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रपत्र खरीदने के लिए चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का नहीं दिखा पालन। उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने भी विकासखंड पर पहुंचकर निरीक्षण किया,ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र लेने के लिए ग्राम पंचायत सचिव के पास एवं क्षेत्र पंचायत के लिए बनाए गए काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही।एडेयता प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक कर्मियों में दिखा हड़कंप। वीडियो आज मंगलवार का बताया जा रहा है। इसके अलावा जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ब्लॉक पर कोई व्यवस्था ना होने से प्रमाण पत्र के लिए लोग परेशान रहे।।

Category

🗞
News

Recommended