Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। बन्द पढ़ी 46 नल योजनाओं को शीघ्र चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रीष्म काल में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से उपलब्धता के संबंध में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने हैंडपंप संधारण एवं नलजल योजनाओं की समीक्षा की गई। हैंडपंप सुधार तत्काल कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने 46 बंद नल योजनाओं को शीघ्र चालू करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पंचायत से समन्वय कर चालू करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होने जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा चतुर्थ त्रेमास में नल कनेक्शन की प्रगति कम होने पर प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित भी किया। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री वी.एस. चौहान सहित विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Category

🗞
News

Recommended