Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली।देशभर में फेमस हो चुके करीब ढाई फीट के अजीम मंसूरी के लिए दिल्ली की लड़की ने सेशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके निकाह करने को प्रपोज किया है। उधर, अजीम के परिजनों का कहना है कि वीडियो उन्होंने भी देखा है मगर लडकी की हाइट पांच फिट है जो अजीम के मैच की नहीं है। कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी करीब ढाई फीट कद वाले अजीम मंसूरी पिछले दिनों शामली में महिला थाने में शादी की गुहार लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उनका वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ, तो वह देशभर में फेमस हो गए। अब अजीम मंसूरी के लिए कई शहरों से रिश्ते आ रहे हैं। अब दिल्ली की एक लडकी ने अजीम मंसूरी के लिए निकाह का प्रस्ताव भेजा है। इस लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया है जिसमें लड़की कह रही है कि मैं अजीम मंसूरी को दो लाइन कहना चाहती हैं। मैं दिल्ली में रहती हूं और मैं आपसे निकाह करना चाहती हूं। वीडियो में एक अन्य महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो कह रही है कि अजीम मंसूरी को कहां देखा। इस पर लड़की कहती हैं कि मैंने अजीम मंसूरी को वीडियो में देखा है, जो मुझे पसंद हैं। मेरी वीडियो उन तक पहुंचा दीजिए।

Category

🗞
News

Recommended