Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दूसरे दिन आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहले दिन जहां 25 हजार क्विंटल उपज विक्रय के लिए आई थी, वहीं मंगलवार की शाम तक ही 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी कर ली गई। इधर खरीदी को लेकर अधिकारी भी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का दौर 27 मार्च से शुरू हुआ। रविवार साप्ताहिक अवकाश तथा सोमवार को धुलेंडी की छुट्टी के बाद मंगलवार को खरीदी प्रारंभ हुई। एसएमएस मिले किसान केंद्रों पर उपज विक्रय के लिए आए। केंद्रों पर आए किसानों की उपज बारी-बारी से खरीदी ली गई। कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल कम ही किसानों को केंद्रों पर बुलाया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended