Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आईपीएल 2021 के शुरू होने में अब चंद ही दिन शेष बचे हुए हैं. नौ अप्रैल को आईपीएल 2021 का पहला मैच खेला जाएगा. इस दिन पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्‍तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच होगा. इसके अगले ही दिन एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम मैदान में उतरेगी और उनका मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम की कमान ऋषभ पंत को दी गई है. हालांकि टीम के कप्‍तान तो श्रेयस अय्यर के ही पास थी, लेकिन भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गई सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी, उसका स्‍केन किया गया तो पता चला कि ये काफी गंभीर है. पहले तो ये भी कहा गया था कि श्रेयस अय्यर कुछ मैचों के लिए आईपीएल 2021 से बाहर हुए हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वे पूरे आईपीएल से ही बाहर हैं और उन्‍हें ठीक होने में कम से कम चार महीने का वक्‍त लग ही जाएगा. इस तरह से ऋषभ पंत आईपीएल में कप्‍तानी का डेब्‍यू करने जा रहे हैं. ऋषभ पंत इससे पहले टीम के उपकप्‍तान हुआ करते थे.

Category

🥇
Sports

Recommended