Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-मितौली थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की जान चली गईं। एक की बैल के पटकने से जबकि दूसरे का शव बोरिंग के गड्ढे से बरामद हुआ है। इसकी मौत का अभी कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।दो लोगों की मौत से उनके परिवार में मातम का पसरा रहा। थाना क्षेत्र के ग्राम चटौरा निवासी मासूम पुत्र मुल्लू सुबह अपने भाई के बैलों को चारा खिलाने के लिए खूंटे से बांध रहा था। इसी दौरान बैल ने उसे पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व गांव के लोगों ने उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया। इसके अलावा गाजीपुर निवासी अमित (26) पुत्र चेतराम का शव सुबह उसके गांव के किनारे बने बोरिंग के गड्ढे में पाया गया। घर से मात्र 50 कदम दूर ही उसका शव बरामद किया गया है। मृतक के भाई राम शंकर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Category

🗞
News

Recommended