Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। ग्राम पंचायत घनसौदा के सरपंच सोनार सिंह राजपूत ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह आयुष्मान कार्ड बनवाएं। इसके लिये ग्राम के पंचायत भवन में प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये कैंप लग रहा है। जिसमें सीएससी केंद्र प्रभारी परमानंद शर्मा द्वारा ग्रामीणों को कार्ड के बारे में जानकारी देकर उन्हें कार्ड से होने वाले फायदे बताये जा रहे है। दिन में अगर नेट या अन्य समश्या रहती है तो सीएससी प्रभारी रात में ग्रामीणों को घर पहुंच कर यहां कार्ड बना रहे। पंचायत में लगे कैंप में सामाजिक कार्यकर्ता बालु राजपूत, हरपाल राजपूत, सहायक सचिव राधेश्याम गोस्वामी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Category

🗞
News

Recommended