Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में कोरोना के पॉजिटिव एक्टिव केसों के बढ़ते मामलो को देखते हुए शहर में अब विस्फोटक स्थिति निर्मित हो गई। महज तीन दिनों के अंदर ही प्रशासन को 6 से ज्यादा सूक्ष्म संक्रमित क्षेत्र घोषित करने पड़ गए। संक्रमण फैलने की यही रफ्तार रही तो वह दिन दूर नहीं, जब प्रशासन को लॉकडाउन जैसा सख्त कदम उठाना पड़ जाए, क्योंकि बीते सात दिनों के अंदर ही शहर में 154 लोग संक्रमित हो गए। यह आंकड़ा पहली लहर के चार माह में जितने मरीज सामने आए थे, उससे 100 ज्यादा थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने रोको टोको अभियान में सख्ती बरतना शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended