Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोरोना संक्रमण काल के पहले चरण में पिछले साल शहर के लोग जितने गंभीर थे, उतने दूसरी लहर में दिखाई नहीं दे रहे। हालात यह हो गए कि नियमों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन को रोको-टोको अभियान में राजपत्रित अधिकारियों को भी सड़क पर उतारना पड़ा। इसके बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को आई रिपोर्ट ने तो प्रशासन के साथ आमजन के भी होश उड़ा दिए। इस साल सबसे ज्यादा संक्रमित मामले का रिकॉर्ड भी बुधवार को टूट गया। इस दिन एक ही दिन में 31 केस पॉजिटिव मिले। इनमें 23 शाजापुर के ही थे।

Category

🗞
News

Recommended