Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मगरानिया के पास किसी बात को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया। जिसमें दो युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की जिस पर पुलिस ने फरियादी इकबाल खान निवासी ग्राम अरनियाकला की शिकायत पर राजाराम और उसके साथ एक साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और पत्थर फेंक कर मारा।

Category

🗞
News

Recommended