Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को बादशाही पुल के पास से पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बादशाही पुल पर कार्रवाई की गई है। यहां से अनवर निवासी दायरा, आजाद निवासी जुगनबाढ़ी, सफदर निवासी मुगलपुरा और चिराग निवासी नयापुरा शाजापुर को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इनके कब्जे से ₹750 रुपये और ताश पत्ते जप्त हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Category

🗞
News

Recommended