Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। गुरुवार दोपहर के समय शहर के वाटर वर्क्स के पिछले हिस्से में इंसान का कटा हुआ हाथ मिला था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद ही पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। कोतवाली टीआई उदय सिंह अलावा ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया है कि शहर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन करके हाथ काटा गया था। इसका नियम अनुसार नष्टीकरण किया जाना था किंतु लापरवाही पूर्वक इसे यहां पर फेंक दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended