Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शाजापुर में भी प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है इसी को लेकर यहाँ आज प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतरा और रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क लगाकर सड़को पर घूमने वाले लोगों से स्पॉट फाइन वसूला,इस दौरान इन कर्मचारियों की कई लोगों से जमकर बहस बाजी भी देखने को मिली,प्रशासनिक अमले ने पैदल राहगीर से लेकर बसों दो पहिया चार पहिया सभी लोगो को रोककर कोविड गाइडलाइंस पालन करने की चेतावनी दी,शहर के ट्रैफिक पॉइंट ओर टंकी चौराहा सहित कई स्थानों पर यह चेकिंग देखने को मिली गोरतलब है कि शाजापुर में कल ही 31 नये कोराना मरीज मिले है जिले में अभी कुल 186 कोराना एक्टीव मरीज है जबकि कुल आंकड़ा दो हज़ार को पार कर गया है इसी को लेकर अब प्रशासन सख़्ती बरत रहे है।

Category

🗞
News

Recommended