Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। गुरुवार को जिले के दाैर पर आए प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर शाजापुर में संचालित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में पदस्थ कर्मचारियों से कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों को मोबाइल से कॉल करवा कर उनके स्वास्थ एवं कांटेक्ट हिस्ट्री, होम क्वारेटिन आदि के बारे में पूछा। उन्होंने कंट्रोल रूम में पदस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह कॉल के दौरान कोविड के मरीजों से कांटेक्ट हिस्ट्री के बारे में पता करें और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है अथवा नहीं आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।    

Category

🗞
News

Recommended