Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे सरकारी अस्पताल के पलंग कम पड़ने लगे हैं। इसे देखते हुए बीते साल संचालित किए गए कोविड केयर सेंटर फिर से चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। शाजापुर शहर में बापू की कुटिया के पास स्थित वृद्ध आश्रम की बिल्डिंग में एक बार फिर से कोविड केयर सेंटर चालू किए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्टर दिनेश जैन सीएमएचओ डॉ राजू निदारिया, सिविल सर्जन डॉ विपिन जैन, नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित आदि ने बापू की कुटिया स्थित वृद्धाश्रम का जायजा लिया और यहां पर फिर से कोविड केयर सेंटर संचालित किए जाने हेतु तैयारियां करने के दिशा निर्देश दिए।

Category

🗞
News

Recommended