Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, आग में झुलस कर छः माह बच्ची की मौत प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भोपालपुर गांव में शनिवार को दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गयी। इसमें घर के अंदर सो रही 6 माह की बच्ची की झुलस कर मौत हो गई। इसी के साथ ही आग से झुलस कर चार बकरियां भी मर गई, व एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। गांव वालों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपाल पुर निवासी दूधनाथ पुत्र राम अधार के कच्चे घर में शनिवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई उस समय घर के लोग खेतों में काम गए हुए थे। इस दौरान दूधनाथ की पुत्री पुष्पा भी अपने मायके आई हुई है वह अपनी बच्ची अंशिका 6 माह को कमरे में सुला कर घर के बाहर बर्तन साफ रही थी इसी दौरान घर के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया तो पुष्पा ने गुहार लगाई। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की चपेट में आने से घर के अंदर सो रही उसकी 6 माह की पुत्री अंशिका गम्भीर रूप से झुलस गई थी उसकी मौत हो गई।

Category

🗞
News

Recommended