Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अस्थरा गांव से चार दिन पूर्व लापता विवाहिता का कुएं में मिला शव पुलिस ने पीएम के लिए भेजा प्रतापगढ़ । चार दिन पूर्व घर से गायब विवाहिता का खेत में स्थित कुएं में मिला शव।पुलिस ने भेजा पीएम को।आपको बता दें कि कंधई थाना क्षेत्र के असथरा गांव के रहने वाले रामआसरे की बेटी अनीता उम्र लगभग 26 वर्ष जिसकी शादी उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के शिवसत गांव निवासी अनिल के साथ की थी,लेकिन उसका कई वर्षों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था और वह 31मार्च की शाम 7:00 बजे घर से निकली और वह कहां चली गई किसी को कुछ पता नहीं चल पा रहा था।घटना की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी।उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि खेत में गेहूं की कटाई कर रहे लोगों को दिखाई दिया जो पानी पीने के लिए कुंए पर गए थे।वहां पर मौजूद लोगों को जब गन्ध मिली तो कुंए में देखा तो अनीता का शव की सूचना पुलिस को दी गई। कंधई पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं है।

Category

🗞
News

Recommended