Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:पंचायत चुनावों के जमानत राशि (385 का पैसा) जमा करने की व्यवस्था मितौली ब्लाक मुख्यालय पर ही की गई है। ब्लाक प्रसाशन ने लोगों से नामांकन करने के  पहले ही जमानत राशि की रसीद कटवाने की अपील की है। इससे लोगों को ट्रेजरी की लाइन से बचने और नामांकन जल्द जमा होने में राहत मिलेगी।जिला प्रोवेजन अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी संजय निगम शनिवार को मितौली ब्लाक पहुंचें। उन्होंने बीडीओ चंदन देव पांडे, एडीओ मुन्ना लाल के साथ नामांकन पत्र ब्रिकी काउंटरों को अवलोकन कर नामांकन की तैयारियां देखी। बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले जिन लोगों को जमानत राशि (385 का पैसा) ट्रेजरी में जमा करने में दिक्कत आ रही है वह ब्लाक पर भी जमा कर सकते है। इसके लिए ब्लाक पर कई काउंटर चालू है जिन पर अभी से यानि पर्चा दाखिल करने के पहले ही निर्धारति शुल्क देकर रसीद ले सकते है। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत का नोड्यूज सम्बंधित ग्राम पंचायत के सचिव जारी कर रहे है। इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है। नामांकन करने वाले लोग सम्बंधित सचिव से मिल कर नोड्यूज ले सकते है।

Category

🗞
News

Recommended