शाजापुर। कोरोना मरीज अधिक संख्या में सामने आने के कारण कलेक्टर दिनेश जैन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तथा बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमने वालों पर सीधी चालानी कार्रवाई करने के लिए जिला मुख्यालय पर पदस्थ विभिन्न विभागों के 10 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। वार्ड क्रमांक 01, 04 एवं 05 के लिए जिला संयोजक निशा मेहरा, वार्ड क्रमांक 02, 03 एवं 29 के लिए कार्यपालन यंत्री आरईएस शैलेन्द्र शर्मा, वार्ड क्रमांक 25, 26 एवं 27 के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुषमा भदौरिया, वार्ड क्रमांक 06, 07 एवं 08 के लिए जिला परिवहन अधिकारी एपी श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के लिए डीपीसी राजेन्द्र शिप्रे, वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 28 के लिए जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 के लिए जिला खनिज अधिकारी आरएस उईके, वार्ड क्रमांक 20, 21 एवं 22 के लिए उपायुक्त सहकारिता मनोज गुप्ता, वार्ड क्रमांक 23 एवं 24 के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग अरूण राणे तथा वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 एवं 17 के लिए उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ एके बरेठिया की ड्यूटी लगाई है।