Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला मुख्यालय पर पिछले एक सप्ताह से कोरोना महामारी संक्रमण के अधिक संख्या में मरीज सामने आने पर वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वयं कलेक्टर दिनेश जैन सड़क पर उतरे और व्यवसायियों तथा आमजन को मास्क लगाने तथा सावधानी रखने की सलाह दी। साथ ही कलेक्टर ने शाजापुर नगर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों की वार्डवार ड्यूटी भी लगायी। यह अधिकारी अपने स्टाफ एवं दल के साथ लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हुए मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही भी कर रहे हैं। कलेक्टर जैन ने अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही का अवलोकन भी किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि मास्क नहीं पहनने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतें और जुर्माने की कार्यवाही करें। साथ ही व्यापारियों से कहा कि जो ग्राहक मास्क लगाकर नहीं आए उसे पहले मास्क दें, इसके उपरांत ही सामग्री बेचें।

Category

🗞
News

Recommended