Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर।प्रदेश सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन जनपद में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। एक तरफ महिला सशक्तिकरण अभियान एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तो कहीं ना कहीं सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब होंगी महिलाएं सुरक्षित जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव की जहां एक 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां तीन लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, मस्सा सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को 22 मार्च को तीन युवक उसकी छत से जबरन अपने साथ ले गये, जब वह मोबाइल पर बात कर रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Category

🗞
News

Recommended