Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न विभागों के मुखिया भी अब कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। कलेक्टर ने इसके लिए अधिकारियों को वार्डों का आंवटन किया है। निर्देश दिए हैं कि अधिकारी कार्रवाई करने के साथ यह भी पता करें कि वार्डों में कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित तो नहीं हैं। यदि कोई बुखार से पीड़ित हो तो उसे तत्काल फीवर क्लिनिक में भिजवाएं। शनिवार को कलेक्टर ने महूपुरा में जिला संयोजक निशा मेहरा से की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। किला रोड पर जिला परिवहन अधिकारी ए.पी. श्रीवास्तव, नई सड़क पर डीपीसी राजेन्द्र शिप्रे, अस्पताल के सामने जिला खनिज अधिकारी आरएस उईके, बस स्टेंड पर जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित तथा वजीरपुरा क्षेत्र में उपायुक्त सहकारिता मनोज गुप्ता से की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता बसंत जैन भी उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended