Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। चाईल्ड लाईन टीम द्वारा स्थानीय शासकीय अस्पताल, ट्रामा सेन्टर क्षेत्र में कोरोना महामारी से जागरूकता एवं नि:शुल्क मास्क वितरण अभियान चलाया गया। शहर में पिछले कुछ दिनाें में कोरोना संक्रमिताें की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे बचने के उपायाें से आमजन को अवगत कराने हेतु टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को शासकीय अस्पताल परिसर में उपस्थित आमजन को कोरोना से बचने के लिये छह फीट की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते हुए आवश्यक सावधानियां जैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, अनावश्यक रूप से घराें से बाहर नहीं निकलना, भीड़भाड़ वाले स्थानाें पर नहीं जाना इत्यादि उपायाें से अवगत कराया। उक्त अभियान में काउंसलर सीमा शर्मा, टीम सदस्य धर्मेन्द्र मालवीय, रवि बैरागी, शुभम शर्मा उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended