Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। एसडीएम साहेब लाल सोलंकी शनिवार दोपहर के समय शहर के मुख्य कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में पहुंचे और उन्होंने यहां मरीजों के निवास क्षेत्र में कार्यवाही कर रही स्वास्थ्य टीम से कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही यहां के लोगों से चर्चा भी की। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के उपाय करने को कहा। बोले सभी लोग मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। स्वास्थ्य टीम में शामिल शहरी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जॉय शर्मा ने एसडीएम को शहर के प्रमुख संक्रमित क्षेत्र और मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। कहा कि मरीजों के निवास क्षेत्र में पोस्टर चिपकाने के साथ ही आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended