Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। इसको लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अब सरकारी मशीनरी के साथ राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता भी जुट गए हैं। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे आज शाम 56 दुकान पहुंचे और वहां चलित माइक से दुकानदारों और ग्राहकों से मास्क लगाने और कोरोना प्रोटिकॉल के सही तरीके से पालन की अपील की। साथ ही उन्होंने वहां लोगो को मॉस्क भी बांटे।उन्होंने वहाँ देखा कि लोग खाने-पीने की सामग्री खरीद कर वहीं लगी बेंचों पर बैठकर खा रहे थे। इस पर श्री रणदिवे ने ग्राहकों को समझाइस दी कि अभी सिर्फ टेक अवे की ही अनुमति है, इसलिए वहां बैठकर न खाएं।उन्हीने दुकानदारों को भी हिदायत दी कि वे ग्राहकों को वहां बैठाकर न खिलावें।

Category

🗞
News

Recommended