Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ऋषभ पंत को टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था. श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे. दिल्‍ली कैपिटल्‍स का आईपीएल 2021 में पहला मैच दस अप्रैल को है, जब मुंबई में उनका सामना एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से होगा. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी टीम के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल के इस सीजन के लिए प्रेरित करेगी. टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी अच्छी है. वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें जिम्मेदारी लेना पसंद है इसलिए मैं उत्साहित हूं कि वह इसे किस तरह संभालेंगे. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि ऋषभ पंत को ज्यादा मदद लेने की जरूरत पड़ेगी. 

Category

🥇
Sports

Recommended