Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:- पंचायत चुनाव का डाटा तुरंत ऑनलाइन करने के लिए मितौली ब्लाक मुख्यालय पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए ब्लॉक सभागार में 15 कंप्यूटर लगाए गए हैं। जिन्हें हाई स्पीड डाटा से जोड़ा गया है। बीडीओ चंदन देव पांडे ने मंगलवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया।बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि नामांकन के साथ ही नामांकन का डाटा फीड करने के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए ब्लॉक सभागार में न्याय पंचायत के हिसाब से कंप्यूटर लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भी तीन काउंटर लगाए गए हैं। इन पर कंप्यूटर ऑपरेटरों के अलावा लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाई स्पीड डाटा की व्यवस्था भी की गई है।

Category

🗞
News

Recommended