Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री का काम लगातार जारी है। बुधवार 7 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन के दौरान भी नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।वीडियो चंदन देव पांडे ने बताया कि मितौली ब्लाक में 27 मार्च से लगातार नामांकन पत्रों की बिक्री का काम चल रहा है इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं जिन पर लगातार नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2154 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसमें 91 ग्राम पंचायतों के लिए सबसे ज्यादा प्रधान पद के लिए 1000 नामांकन पत्र बिके हैं। इसके अलावा 124 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 491 और 1147 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष कुल 663 नामांकन पत्र बिके हैं।

Category

🗞
News

Recommended