Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में सीटी स्कैन जांच की अधिकतम राशि तीन हजार रुपये कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपेक्ष में जारी किये है। कलेक्टर द्वारा 5 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार डायग्नोस्टिक सेंटर में कोविड-19 और सस्पेक्टेड मरीजों के एचआरसीटी स्कैन के लिए अधिकतम तीन हजार लिए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि शाजापुर शहर में ही सिटी स्कैन के लिए साढ़े पांच हजार फीस वसूली जा रही थी। जिसे लेकर कई लोगों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई थी। इसी के बाद कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended