Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहरी क्षेत्र शाजापुर में लगातार मिल रहे कोरोना के नए मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए आखिरकार जिला प्रशासन को टोटल लोक डाउन का निर्णय लेना पड़ा। कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा 6 अप्रैल को देर रात जारी आदेश अनुसार 7 अप्रैल रात 8:00 बजे से 10 अप्रैल सुबह 6:00 बजे तक शाजापुर नगरीय क्षेत्र में टोटल लोक डाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार कोरोना के नए मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। इनमें भी शाजापुर शहर में संक्रमण बेकाबू होता दिखाई दे रहा है। संक्रमण रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किए जाने के बाद भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही थी। इस कारण प्रशासन को यह बड़ा निर्णय लेना पड़ा।

Category

🗞
News

Recommended