Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प प्रयागराज: पड़ोसी के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम के साथ मां गंभीर रूप से झुलसी चिकित्सकों ने गंभीर हालत में किया प्रयागराज रेफर | आपको बता दें पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद सैफाबाद के रहने वाले जय प्रकाश पाल की पत्नी आरती पाल सुबह अपने ढाई वर्षीय मासूम बेटे लक्ष्य के साथ पड़ोसी के घर गई थी, इस दौरान 11 बजे पड़ोसी के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ जाने से मां बेटे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, वहां से भी हालत नाजुक होने पर दोनों को मेडिकल कालेज स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, जहां से परिजनों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया है कि वह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के क्षेत्र के हैं बावजूद इसके उनको मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए करीब घंटे भर तक मरीज को देखने के लिए डॉक्टर नहीं आए। 

Category

🗞
News

Recommended