Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शहर में कोविड 19 के लगातार बढ़ते मरीज़ों के कारण इसके इलाज में लगने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की शहर में भारी किल्लत हो गई है। बुधवार को इस इंजेक्शन के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे। लोग इस इंजेक्शन के लिए दिन भर घंटों परेशान हुए लेकिन खाली हाथ ही रहे। शहर में कुछ दिन पूर्व 900 रूपये तक में मिलने वाला रेमडेसिविर 5000 रूपये में भी नहीं मिल पा रहा है। वहीँ सूत्रों के अनुसार इसकी जमकर कालाबाज़ारी हो रही है, और इसे 6000 रुपए तक में बेचा जा रहा है। रेमडेसिविर की किल्लत को देखते हुए प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

Category

🗞
News

Recommended