Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी विजय ढुल ने भी मितौली ब्लाक पहुंच कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर नामांकन की व्यवस्थाएं देखी और जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण को मितौली ब्लाक पहुंचें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय ढुल ने गोद में बच्चा लेकर पहुंची महिला से बात की। डीएम ने कहा कि कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। इसलिए बच्चों को भीड़भाड वाले इलाकों में लेकर न जाएं। इस मौके पर एसडीएम डीके सिंह, सीओ संदीप सिंह, निर्वाचन अधिकारी संजय निगम, तहसीलदार अवधेश कुमार, बीडीओ चंदन देव पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended