लखीमपुर खीरी:-मितौली में लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर रूट डार्यवर्जन के इंतजाम के बाद भी जिम्मेदार उसे अमली जामा नहीं पहना सकें। इससे पूरे दिन ब्लाक परिसर के सामने मेले जैसा माहौल रहा। ब्लाक के सामने पूरे दिन वाहनों को आवागमन जारी रहा। प्राइवेट बसें व बड़े वाहन पूरे दिन बेरोकटोक रोज की तरह निकलते रहे। ट्रैक्टरों, प्राइवेट वाहनों पर भी कोई रोक नहीं दिखी। इसी वजह से ब्लाक के सामने कई चार पैसा वाहन खड़े रहे। ब्लाक परिसर में ही रजिस्ट्री आफिस होने के कारण बुधवार को कोई बैनामा नहीं हो सका।