Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। अप्रैल माह में जिला मुख्यालय सहित जिले भर के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना के नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। जिससे चिंता का माहौल बना हुआ है। किंतु बुधवार को कोरोना संक्रमण से जंग में एक राहत भरी खबर भी आई है। इस दिन कोरोना के 60 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होना बड़ी राहत देने वाली बात है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जो मरीज स्वास्थ्य संबंधी समस्या शुरू होते ही उपचार लेने लग जाते हैं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा नुकसान नहीं होता और वह शीघ्र ही स्वस्थ भी हो जाते हैं । जबकि जिले में कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें लोगों ने स्वास्थ्य खराब होने पर अपने स्तर से उपचार कराया और जब हालत ज्यादा खराब हो गई तो फिर अस्पताल में पहुंचे। ऐसे केस को संभालना सरकारी डॉक्टरों के सामने भी चुनौतीपूर्ण कार्य बन रहा है।

Category

🗞
News

Recommended