Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को पहले दिन नामांकन पत्र जमा हुए। पहले दिन कुल 1152 लोगों ने अपने अपने नामांकन पत्र जमा किए।बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि मितौली ब्लाक में बुधवार को पहले दिन नामांकन के लिए न्याय पंचायत वार 11 काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटरों पर एआरओ के साथ लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन देर शाम तक कुल 1152 नामांकन पत्र जमा हुए। इसमें 91 ग्राम पंचायतों के लिए सबसे ज्यादा प्रधान पद के 642 नामांकन पत्र जमा हुए। इसके अलावा 124 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 333 और 1147 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष कुल 177 नामांकन पत्र जमा हुए। बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि 8 अप्रैल गुरुवार को भी नामांकन होगें।

Category

🗞
News

Recommended