Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोराना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी धर्मो के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर अनुरोध किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर आशीष नागर, काजी एहसान उल्ला, सविन्दर सिंह सलूजा, फादर अगस्टिन, हालिम लोहे वाला, मुअफदल, काजी रहमत उल्ला, सैफूद्दिन लाज वाला, पुजारी अमृतलाल एवं पुजारी कैलाश चन्द्र भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि शाजापुर नगर में कोरोना संक्रमण के प्रकरण बढ़ रहे है, इसके लिए लॉकडाउन लगाया जाना अत्यावश्यक हो गया था। आग्रह किया है कि लॉक डाउन को सफल बनाने में सहयोग दें और समाज के लोगों से आग्रह करें कि संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाएं और शासन की गाइड लाइन का पालन करें।

Category

🗞
News

Recommended