Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी धर्मों के प्रमुख लोगों से चर्चा में कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। काजी एहसान उल्ला ने अनुरोध किया कि मुस्लीम बाहुल्य क्षेत्र में भी टीकाकरण केन्द्र शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगो में अभी भी भ्रॉति है। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित एवं कारगर है। सभी पात्र लोग टीका अवश्य लगवाए। कलेक्टर ने सभी धर्मो के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे स्वयं टीका लगाकर अन्य लोगों को संदेश दें एवं टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। जिन लोगों के यहॉ शादी पहले से तय हो गई है, वे लॉकडाउन के दौरान कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए कम से कम लोगों की उपस्थिति में समारोह कर सकते है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे संकट के समय सबसे पहला उद्देश्य लोगों का जीवन बचाना है इसके लिए ही प्रशासन सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि कोरोना संक्रमित होम आईसोलेटेड गरीब व्यक्ति जो आक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि का खर्च वहन नही कर सकते है।

Category

🗞
News

Recommended