Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या बढाने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन ने शाजापुर नगर के निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों से चर्चा की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, व्यास नर्सिग होम के डॉ. शैलेश ठाकुर, पाटीदार नर्सिग होम के डॉ. राजकुमार पाटीदार तथा गोहिल हास्पिटल के डॉ. प्रवीण सिंह गोहिल भी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने सभी निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों से कहा कि शासन ने निजी चिकित्सालयों को भी कोरोना के मरीजों के उपचार की अनुमति दी है। निजी चिकित्सालयों में भी कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाए। जो मरीज निजी चिकित्सालयों में सशुल्क उपचार कराना चाहता हो उनका उपचार करें। साथ ही जो भी सस्पेक्टेड मरीज उपचार के लिए आता है उनकी लगातार मानीटरिंग करें तथा उपचाररत कोरोना मरीजों की जानकारी भी दें।

Category

🗞
News

Recommended