Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में इस बात का ध्यान भी रखा जाए कि वैक्सीन बेकार न जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 व्यक्ति इकट्ठे होने पर ही टीका लगाए ताकि वैक्सीन खराब न हो। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान ही कलेक्टर ने आस-पास की बस्तीयों में भी भ्रमण कर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। लोगों की सुविधा के लिए बुधवार को ही जिला मुख्यालय पर तीन नए टीकाकरण केंद्र प्रारंभ किए गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended