Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या जिले में पंचायत चुनाव में कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां।चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार सामग्री खरीदने के लिए दुकानों उमड़ी भीड़।पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद शाम को ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के अवशेष वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। बीकापुर विकासखंड कार्यालय के बाहर ब्लॉक रोड के किनारे चुनाव चिन्ह के सामग्रियों की दुकानो पा उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की चुनाव प्रचार सामग्री खरीदने के लिए उमड़ी भीड़,ब्लॉक रोड दिखा जाम कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखाई पड़ा। लोगों द्वारा अपने-अपने प्रतीक चिन्हों की चुनाव प्रचार सामग्री की खरीदारी की गई। बीकापुर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी जय नाथ गुप्ता ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी हुई। उसके बाद शाम 3 बजे के बाद अवशेष बैध उम्मीदवारों में प्रतीक चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया।

Category

🗞
News

Recommended