Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जनपद के काँट थाना क्षेत्र के रसूलापुर मोड़ के पास एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसने सबको झकझोर के रख दिया। जहाँ स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं के किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवतियां सड़क पर गिर गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवतियां सगी बहने है। मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर कलां गांव निवासी पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम की दो बेटी ममता व अंजुलता जिसमें एक सहायक अध्यापक है व एक शिक्षा मित्र है दोनों युवतियां एक साथ स्कूटी से स्कूल जाती थी दोनों बहनें स्कूटी से ही स्कूल से वापस आती थी बुधवार को दोनों बहनें स्कूल से होकर अपने गांव सिकंदरपुर कलां वापस आ रही थी वह काँट थाना क्षेत्र के रसूलापुर पहुंची थी इतने में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Category

🗞
News

Recommended