Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। लॉकडाउन के बावजूद गुरुवार सुबह शहर की स्थानीय यात्री बसों का आवागमन हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर यातायात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत बस स्टैंड पर पहुंचे और बस ऑपरेटरों को समझाइश दी। उल्लेखनीय है कि शाजापुर शहरी क्षेत्र में 7 अप्रैल रात 8:00 बजे बुधवार से 10 अप्रैल सुबह 6:00 बजे शनिवार तक टोटल लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बावजूद गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर यात्री बसों का आवागमन हो रहा था। बसों में सवार यात्रियों का कहना था कि उन्हें टोटल लॉक डाउन की जानकारी नहीं थी। जिसकी वजह से वह सफर तय करके यहां तक आ गए।

Category

🗞
News

Recommended