Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के रठवत गांव निवासी 35 वर्षीय निर्मल पांडेय पुत्र हरिहर पांडेय अपने साथी नगर कोतवाली सुल्तानपुर निवासी अनुराग सिंह के साथ गुरुवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे पट्टी तहसील के थाना कधंई के वारी खुर्द गांव निवासी शीतला सरोज के यहां गया था। बताते हैं कि वहीं पर रुपये के लेनदेन को लेकर के विवाद हुआ। आधी रात लगभग 12:30 बजे जब वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि घर के भीतर ही उन दोनों पर विवाद के दौरान लाठी-डंडे तथा फावड़े से हमला बोला गया और उन्हें अधमरा समझकर गेहूं के खेत में फेंक दिया जाएआरोप है कि घर के भीतर ही उन दोनों पर विवाद के दौरान लाठी-डंडे तथा फावड़े से हमला बोला गया और उन्हें हमारा समझकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। हत्यारोपी शीतला सरोज और उसके अन्य साथी घर से फरार हो गए। शुक्रवार को सुबह इसकी जानकारी मिलते ही कंधई कोतवाल नीरज वालिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और निर्मल पांडेय के शव को कब्‍जे में लिया और गंभीर रूप से घायल अनुराग सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Category

🗞
News

Recommended